फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: डायलिसिस सेंटर के लिए शासन से मांगीं पांच मशीनें

Mon, 27 Apr 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिला अस्पताल में डायलिसिस सेंटर के लिए शासन से पांच मशीनों की मांग की गई है। इनके मिलने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। इस समय डायलिसिस के लिए 13 मशीन है, लेकिन मरीजों की संख्या काफी रहती है। जिससे मरीजों को एक-दो माह का इंतजार भी करना पड़ता है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन सीमित संसाधनों के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की डायलिसिस यूनिट में केवल 13 बेड हैं, जिन पर करीब 112 मरीजों की नियमित डायलिसिस की जा रही है।
इसके अलावा 20 से 25 मरीज प्रतीक्षा में हैं, जिन्हें अपनी बारी आने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। गंभीर मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह स्थिति चिंता का कारण बनी हुई है। जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा निशुल्क दी जा रही है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को राहत मिल रही है। वहीं निजी अस्पतालों में डायलिसिस का खर्च काफी अधिक होता है, जिसे हर कोई वहन नहीं कर पाता।
विज्ञापन

ऐसे में सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यूनिट प्रभारी शोभा ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में सभी मरीजों के लिए साप्ताहिक चक्र निर्धारित किया गया है, ताकि उपचार व्यवस्थित रूप से हो सके। इसके अलावा सीएचसी में भी डायलिसिस सेंटर स्थापित करने के लिए शासन ने प्रस्ताव मांगा है। इससे भी काफी फायदा मिलेगा। सीएमएस डॉ. एके भंडारी ने बताया कि डायलिसिस के लिए पांच मशीनों की मांग की गई है। फिलहाल 13 मशीन हैं। जिनसे डायलिसिस का काम किया जाता है। अब पांच और मशीन मिल जाएंगी तो डायलिसिस का काम और आसान हो जाएगा। जिसका फायदा मरीजों को मिलेगा। अस्पताल में निशुल्क डायलिसिस की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें