फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: महिला थाने के भवन में कमी, एक्सईएन का जवाब तलब

Fri, 07 Mar 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिले के नोडल अधिकारी व खाद एवं रसद तथा आयुक्त उपभोक्ता मामलों के प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने कलक्ट्रेट बाईपास रोड पर 2.95 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे महिला थाने का निरीक्षण किया। कार्य की गुणवत्ता ठीक न मिलने पर उन्होंने सीडीओ को प्रभारी अधिशासी अभियंता को स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कल्याणपुर रोड पर 2.80 करोड़ की लागत से बनकर तैयार सैनिक कल्याण भवन की भी स्थिति देखी। उन्होंने महिला थाने के फर्श में प्रयोग की गई ग्रेनाइट, दरवाजे में प्रयोग की गई प्लाई, खिड़कियों में प्रयोग किए गए ग्लास की गुणवत्ता एस्टीमेट और मानक के अनुसार कार्य न कराए जाने पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई। साथ ही सीडीओ को प्रभारी अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार का स्पष्टीकरण तलब करने के साथ ही जांच के निर्देश दिए।
उन्होंने सैनिक कल्याण भवन का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जोया की गोशाला का भी निरीक्षण किया, जहां बीमार पशुओं को बेहतर इलाज व देखभाल के लिए निर्देश दिए। इस दौरान डीएम निधि गुप्ता वत्स, एसपी अमित कुमार आनंद, सीडीओ अश्वनी कुमार मिश्रा, एएसपी राजीव कुमार, डिप्टी कलक्टर बृजपाल सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज भी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे नोडल अधिकारी

नोडल अधिकारी रणवीर प्रसाद शुक्रवार अधिकारियों की बैठक करेंगे। इसके साथ ही कैलसा ग्राम पंचायत का निरीक्षण भी करेंगे। जिसे देखते हुए पंचायत में सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त कराया गया है। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें