फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोया टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। कृषि कानूनों के विरोध में सत्रहवें दिन भी किसानों का टोल प्लाजा पर अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन भी किया। सरकार को उद्योगपतियों की सरकार बताया। साथ ही किसानों ने स्थानीय मुद्दों को लेकर भी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

शनिवार को जोया ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में जोया टोल प्लाजा पर धरना के दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा लाए गए तीनों काले कानून वापस किए जाएं। पिछले छह महीने से किसान दिल्ली के बॉर्डर पर जमे हैं। आंदोलन कर रहे हैं। बावजूद इसके सरकार किसानों की मांगों को अनसुना कर रही है। जब तक तीनों कानून रद्द नहीं होंगे और एमएसपी पर कानून नहीं बनेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों द्वारा सहकारी समितियों पर गेहूं का भुगतान शीघ्र कराया जाए। इसके अलावा चीनी मिल बंद होने से पहले किसानों का बकाया भुगतान किया जाए। इस दौरान सचिन कुमार, राम सिंह सैनी, धर्मवीर सिंह, जगदीश सिंह, खजान सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें