फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश को पहुंची टीम के सामने चलीं गोलियां

Mon, 20 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर से सटे थाना गजरौला क्षेत्र के गांव गुलालपुर में जमीन के विवाद को लेकर रविवार दोपहर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद उस वक्त हुआ जब तहसील प्रशासन की टीम पुलिस फोर्स के साथ जमीन की पैमाईश कर पट्टे चिह्नित कराने पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस और तहसील प्रशासन के सामने ही दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। करीब 20-25 फायर हुए। जिससे गांव में भगदड़ मच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी खिसक लिए, गनीमत रही किसी को गोली नहीं लगी। हालांकि, एसडीएम ने विवाद से इंकार किया है।  

बता दें कि एक पक्ष के नोएडा निवासी रमेश चंद्र पुत्र राधेश्याम और राजकुमार ने गांव गुलालपुर में सन 1991 में पट्टे करा लिए थे, जो बाद में निरस्त हो गए। पट्टे निरस्त होने के बाद रमेश चंद्र और राजकुमार ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने प्रशासन को जमीन की पैमाइश कर पट्टे चिह्नित करने का आदेश जारी कर दिया था।
विज्ञापन


इन पट्टों पर गांव के सुखदेव सरदार, सुभाष, सुल्तान, ओमवीर, रमेश, सत्तन, होराम, किशनपाल, रामपाल, बांके समेत गांव के तमाम किसान सालों से खेती करते बताए जा रहे हैं। इनका कहना है कि ये जमीन उनकी निजी है। हाईकोर्ट के आदेश पर जमीन की पैमाइश करने के लिए रविवार दोपहर करीब 12 बजे नायब तहसीलदार राकेश जैन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

थाना गजरौला पुलिस भी बुला ली गई। जमीनों की पैमाइश कराते वक्त गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। वहीं लग्जरी गाड़ियों से नोएडा के रमेश चंद्र और राजकुमार के साथ लोग पहुंच गए। पैमाइश के बाद जब मेड़ बनाने की कोशिश की तो तनातनी हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें