फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों से उगाही को लेकर दो गुटों में फायरिंग, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
ढबारसी (अमरोहा)। हसनपुर सर्किल क्षेत्र में जुआ का धंधा फल-फूल रहा है। क्षेत्र में अमरोहा, संभल, बदायूं और बुलंदशहर के जुआरी सक्रिय हो गए हैं। बड़े स्तर पर जुआ-सट्टा खेलने आते हैं। शुक्रवार को जुआरियों से उगाही को लेकर ठेकेदारों के दो गुट आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से फायरिंग भी हुई। फायरिंग से लोगों में दहशत फैल गई। जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र के खड़गरानी वाला और शहबाजपुर ढोला गांव के बीच पिछले तीन माह से जुआ चल रहा है। यहां पर आस-पास के जिलों के सैकड़ों जुआरी आते हैं। ग्राम प्रधान ऋषिपाल सिंह ने इसकी कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 112 डायल पुलिस भी मौके पर नहीं पहुंचती है। शुक्रवार की दोपहर जुआ शुरू हुआ, लेकिन तभी जुआरियों से उगाही करने के लिए ठेकेदारों के दो गुट बन गए। यह ठेकेदार वह है जो पुलिस से साठगांठ करते हैं। लिहाजा उगाही को लेकर दोनों गुटों में मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग होता देख जुआरियों में भगदड़ मच गई। खेत पर काम कर रहे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक पांच राउंड फायरिंग हुई। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आदमपुर थानाक्षेत्र में दो साल पहले गंगा किनारे जंगल में बुलंदशहर जनपद से आए छह से अधिक हथियारबंद बदमाशों ने जुआ खेल रहे लोगों से पांच लाख की नगदी और बाइकें लूट ली थीं। इंस्पेक्टर अशोक शर्मा ने जुआ और फायरिंग का मामला संज्ञान में होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें