फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जिले में 15 स्थानों पर सजने लगा पटाखा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दीपावली पर आतिशबाजी की बिक्री के लिए जिले में 15 स्थान तय किए हैं। घनी आबादी और संकरी गलियों में पटाखों की दुकानें लगने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए प्रशासन ने खुले मैदानों को प्राथमिकता दी है। निर्धारित स्थलों पर दुकानें लगाने से पहले संबंधित एसडीएम और सीओ ने निरीक्षण कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि जिले के नगरों और कस्बों में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए स्थान चिह्नित किए हैं। निरीक्षण में अनुपयुक्त पाए जाने वाले स्थानों पर बिक्री की अनुमति नहीं दी गई है। निर्देश दिए गए हैं कि दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी रखी जाए और अग्निशमन के समुचित इंतजाम किए जाएं। आतिशबाजी के प्रदर्शन और बिक्री में एनजीटी तथा सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
यहां लगेंगे पटाखा बाजार
अमरोहा नगर: सिटी हॉस्पिटल के पास कैलसा रोड
अमरोहा देहात: कैलसा बॉर्डर बुद्ध बाजार, मालीखेड़ा स्टेडियम
डिडौली: श्रीधर मिल्क इकौंदा रोड जोया
रजबपुर: शनिवार बाजार गांव रजबपुर
नौगावां सादात: शौहरत इंटर कॉलेज का मैदान
गजरौला: रमाबाई डिग्री कॉलेज का मैदान

मंडी धनौरा: रामलीला मैदान कस्बा धनौरा
बछरायूं: राजकीय बालिका छात्रावास का खाली मैदान
हसनपुर: सुखदेवी इंटर कॉलेज का मैदान
सैदनगली: श्री सत्यम गुप्ता का खाली मैदान, रविवार बाजार का मैदान टीपू चौक

आदमपुर: रामलीला मैदान
ढबारसी: रविवार बाजार का मैदान
रहरा: प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज का मैदान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें