फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शॉर्ट सर्किट से कॉटन वेस्ट कारखाने में लगी आग

Sat, 29 Mar 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शॉर्ट सर्किट से कॉटन वेस्ट कारखाने में भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जुट गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

यह घटना अमरोहा नगर के मोहल्ला तकिया मोती शाह में हुई। यहां पर रहने वाले अजहर का कॉटन वेस्ट कारखाना है। बृहस्पतिवार की रात 2 बजे अचानक कारखाने में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगीं। मोहल्ले के लोग घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही आग लगने के समय कारखाने में कोई नहीं था। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। पीड़ित कारखाना मालिक अजहर ने बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को फोन किया तो उनकी कॉल नहीं रिसीव हुई। लिहाजा, कारखाना मालिक को खुद बिजली घर जाकर आपूर्ति बंद करानी पड़ी। इसके बाद करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने से पहले कारखाने में लगी मशीनें और कॉटन वेस्ट का कच्चा और पक्का माल जलकर राख हो गया। पीड़ित कारखाना मालिक अजहर ने अग्निकांड में लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें