फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: तेज रफ्तार मालगाड़ी में लदे कोयले में लगी आग, मच गया कर्मचारियों में हड़कंप, आनन-फानन रोक बुझाई गई

Mon, 27 May 2024 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गजरौला (अमरोहा)।

सार

गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी में लदे कोयले में अचानक आग लग गई। इससे रेलवे कर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन पर रोका गया।मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने बमुश्किल आग बुझाई।  
विज्ञापन
मालगाड़ी में लदे कोयले में लगी आग बुझाते कर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद से गाजियाबाद जा रही मालगाड़ी में लदे कोयले में आग लग गई। उसमें धुआं उठता देख चालक ने गाड़ी को रोक दिया। सूचना पाकर पहुंचे दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर राहत की सांस ली।

विज्ञापन


रविवार की रात काेयले से लदी मालगाड़ी गाजियाबाद की ओर जा रही थी। उसमें कैलसा रेलवे स्टेशन से धुआं उठ रहा था। गजरौला रेलवे स्टेशन के निकट आग फैलने लगी। पौने दस बजे चालक ने स्टेशन पर मालगाड़ी को रोक दिया। आला अफसरों को सूचना दी।

मालगाड़ी में आग लगने से रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी सकते में रह गए। तुरंत दमकलकर्मियों काे सूचना दी गई। कुछ ही देर में आग बुझाने की दो गाड़ियों को लेकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


तब जाकर रेलवे के अधिकारी व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। गजरौला के स्टेशन अधीक्षक केएल कश्यप का कहना है कि आग लगने का कारण गर्मी हो सकती है। फिलहाल आग बुझा दी गई है। कुछ ही देर में मालगाड़ी गंतव्य को रवाना हो जाएगी।

कैलसा से उठ रहा था धुआं, मगर सुरक्षा के लिहाज से नहीं रोकी

मालगाड़ी में कैलसा रेलवे स्टेशन से रवाना होते ही धुआं उठने लगा था। चालक ने बड़ी सूझबूझ से अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही रास्ते में कहीं पर गाड़ी नहीं राेकी। कहीं रास्ते में खड़ी कर देता तो दमकलकर्मी समय पर नहीं पहुंच सकते थे।

इसलिए बुझाने में दिक्कत आती। अन्य ट्रेनों का मार्ग बाधित हो सकता था। गजरौला रेलवे स्टेशन पर प्लेट फार्म-3 पर गाड़ी को सुरक्षित खड़ा कर दिया। जिससे बुझाने में दिक्कत नहीं आई। किसी ट्रेन का संचालन भी बाधित नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें