फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग: चालक ने कूदकर बचाई जान, अन्य वाहनों की लगी कतार, माैके पर पहुंचे दमकल वाहन

Mon, 03 Mar 2025 07:11 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी धनाैरा

सार

गांव दिसौरा के पास चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक शुभम शर्मा ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
आग से पूरी तरह जल गई कार (फाइल) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी धनौरा के धनौरा-फीना मार्ग पर गांव दिसौरा के पास सोमवार को चलती कार में आग लग गई। चालक ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।

विज्ञापन


जनपद बिजनौर के कस्बा राजा का ताजपुर निवासी शुभम शर्मा सोमवार की दोपहर कार से गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह धनौरा-फीना मार्ग पर गांव दिसौरा के पास पहुंचे तो कार में अचानक आग लग गई। जलने की दुर्गंध आने पर शुभम ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन कार के ब्रेक भी फेल हो गए।

जिस पर कार अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। शुभम ने कूदकर अपनी जान बचाई। कार से आग की लपटें देख राहगीर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई व गजरौला से दमकल विभाग की टीम को भी बुला लिया गया।
विज्ञापन


एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि जब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें