फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, ट्रैक्टर और सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रीठ में रविवार की देर रात एक बजे करीब संदिग्ध परिस्थितियों में टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। पुलिस और दमकल के पहुंचने से पहले ही दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने सबमर्सिबल आग पर काबू पाया लिया। तब तक आग की चपेट में आकर एक ट्रैक्टर, टेंट का सामान जल कर राख हो गया। एक भैंस जल कर मर गई। जबकि दो भैंसों का ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाल लिया। करीब 25 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है। वहीं आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

गांव रीठ के रहने वाले अतर सिंह मौर्य के घर के बगल में स्थित घेर में टेंट हाउस का गोदाम है। वहीं एक हिस्से में उनकी तीन भैंस बंधी रहती हैं। ट्रैक्टर भी खड़ा होता है। अतर सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह उन्होंने टेंट हाउस के गोदाम के गेट की कुंडी लगाई थी। ताला नहीं लगाया था। रविवार की रात गोदाम में आग लग गई। शोर मचने पर जानकारी हुई तो बाहर आकर देखा तो गोदाम में भीषण आग लगी हुई थी और दरवाजा खुला हुआ था।
शोर मचने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से सबमर्सिबल चला कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं थाना पुलिस और दमकल को सूचना दे दी। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और किसी तरह दो भैंसों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जबकि एक भैंस आग की चपेट में आकर मर गई।
विज्ञापन

वहीं परिसर में खड़ा ट्रैक्टर और टेंट का सामान भी जल कर राख हो गया। आग बुझने के बाद दमकल मौके पर पहुंची। दमकल के देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया। पीड़ित टेंट हाउस स्वामी ने बताया कि करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
सीओ विवेक जावला ने बताया कि अग्निशमन और जनसहयोग से आग पर काबू पा लिया गया। गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इसकी जांच अग्निशमन विभाग द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें