फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मंचन के दौरान युवक को मारी गोली

Sat, 24 Sep 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
shoot mark - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर वाटूपुरा में रामलीला मंचन के दौरान दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के बाद युवक को गोली मार दी गई। गोली लगते ही रामलीला देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को निजी चिकित्सक के यहां दिखाया गया। जहां से गंभीर हालत में युवक को मेरठ रेफर कर दिया गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की  गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर वाटूपुरा में कई दिनों से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला देखने के लिए आसपास के दर्जनों गांवों के लोग भी पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब बारह बजे गजरौला थाना इलाके के गांव कुदैना निवासी गजेंद्र भी रामलीला देखने गया था। जबकि गांव के लोगों के साथ रामलीला देखने कोतवाली क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी हरि सिंह भी वहां पहुंचा था किसी बात को लेकर गजेंद्र और हरि सिंह के बीच विवाद हो गया।

देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। कुछ समझदार लोगों ने बीच में पड़कर मामले को शांत करा दिया। आरोप है कि थोड़ी देर बाद गजेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ फिर वहीं पहुंच गया और गाली गलौज करते हुए हरि सिंह को तमंचे से गोली मार दी। आवाज सुनकर रामलीला देख रहे लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया है। एसएसआई आरके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुदैना निवासी गजेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, वहीं हरि सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विवाद के पीछे छेड़खानी की चर्चा
हसनपुर(ब्यूरो)। क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर वाटूपुरा में रामलीला मंचन के दौरान दो युवकों में हुआ विवाद लड़कियों से छेड़खानी को लेकर हुआ था। चर्चा है कि रामलीला देख रहीं लड़कियों के साथ छेड़खानी हो रही थी और एक पक्ष इसका विरोध कर रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। उसके बाद गजेंद्र ने हरि सिंह को गोली मार दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें