फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भात मांगने आई बहन से मारपीट, भैया-भतीजों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। भात मांगने आई बहन के साथ भैया और भतीजे ने मारपीट की। सभी भांजी का रिश्ता गांव में तय करने से खफा थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने भैया-भतीजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पलौला गांव का है। मुरादाबाद के फत्तेहपुर खास निवासी सालिम हुसैन की पत्नी सलमा का मायका पलौला गांव का है। सलमा ने अपनी बेटी का रिश्ता भी पलौला गांव निवासी युवक के साथ तय कर दिया है। इसलिए सलमा के भाई और भतीजे नाराज थे। शुक्रवार को सलमा अपने भतीजे साने रब्बानी के साथ अपने भाई के घर भात मांगने आई थी। तभी भाइयों ने रिश्ता हमसे बिना पूछे क्यों करने की बात कही और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। तभी सलमा जान बचाकर अपने होने वाले दामाद के घर पहुंची, यहां भी सभी लोग इकट्ठा होकर आ गए और लाठी डंडों से मारपीट करना शुरू कर दिया। बचाव में आए होने वाले दामाद राहत अली और भतीजे जैनुल को बुरी तरह पीटा। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने बमुश्किल सभी लोगों को बचाया। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर सलमा के भाई सत्तार, चचेरे भाई आमिर हमजा, रिजवान और रजी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें