गजरौला । प्रापर्टी डीलर के साथ मारपीट व ऑफिस में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने सपा नेता सहित दो पर केस दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रजबपुर थाना क्षेत्र के खजूरी निवासी प्रवेश कुमार एमडीए कालोनी में रहते हैं। वह प्रापर्टी डीलर हैं। हाईवे किनारे उनका ऑफिस है। शनिवार की शाम वह एमडीए कालोनी आ गए थे। इसी दौरान कुछ लोग ऑफिस आए थे। जिन्होंने ऑफिस में तोड़फोड़ की थी। प्रवेश कुमार को जान से मारने की धमकी दी थी। प्रवेश ने थाना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। जिस पर पुलिस ने मुकेश चौधरी पुत्र नत्थू सिंह निवासी खजूरी और उनके साथी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी विनय कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।