फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों पर चाकू से हमला करने में 8-10 युवकों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छात्रों के गुटों में चाकूबाजी के मामले में पुलिस ने 8-10 युवकों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। एक छात्र की हालत मुरादाबाद के अस्पताल में नाजुक बनी हुई है। चाकूबाजी में घायल दोनों छात्र दोस्त हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर दो बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नल चौराहे पर छात्रों के गुटों में मारपीट और चाकूबाजी हुई थी। दो छात्र चाकू लगने से घायल हो गए थे। इसमें छात्र अब्दुल्ला इकबाल के पेट में चाकू लगा था। जबकि हमलावरों ने उसके दोस्त हमजा को भी चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया था। घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से अब्दुल्ला इकबाल को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल रेफर कर दिया था। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में अब्दुल्ला इकबाल के पिता मोहम्मद इकबाल खा की तहरीर पर पुलिस ने 8-10 युवकों के खिलाफ हत्या की कोशिश समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इंस्पेक्टर आरपी शर्मा बताया कि घायल छात्र के पिता की तरफ से चार नामजद और अन्य युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। प्रकरण में दो चचेरे-तहेेरे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश कर बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें