फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। गाली-गलौज और मारपीट भी की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा थानाक्षेत्र के पथवारी मझरा आजमपुर निवासी रेशमा खातून की शादी 18 अप्रैल को रजबपुर थानाक्षेत्र के कालाखेड़ा निवासी वसीम के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। आरोप है कि दहेज कम बताकर आए दिन प्रताड़ित करते थे। एक दिन ससुराल वालों ने पीड़ित को पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद से विवाहिता अपने मायके में पिता के घर रह रही थी। इसके बाद भी ससुराल वाले उसके मायके में भी आए और साथ गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।
इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति वसीम, ससुर मुकीम, सास रुखसाना, जेठ नईम, देवर नसीम, ननद कुमारी शबाना और नंदोई मुनासिब के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें