फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर पिस्टल तानने के आरोप में रिटायर्ड फौजी पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रास्ते पर जा रहे बाइक सवार दपंती से रिटायर्ड फौजी की मामूूली बात पर कहासुनी हो गई और जमकर हंगामा हुआ। महिला ने पूर्व सैनिक पर पिस्टल तानने, धमकी देने और छेड़खानी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने रिपार्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बाइपास मार्ग पर सड़क पर रिटायर्ड फौजी का बाइक सवार दंपती से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद हंगामा होने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला ने रिटायर्ड फौजी पर मारपीट करने, लाइसेंसी पिस्टल तानने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस रिटायर्ड फौजी और दंपती को थाने ले आई। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें