फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत नौ पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दहेज में कार और दस लाख रुपये न मिलने पर ससुराल वालों पर विवाहिता को प्रताड़ित किए जाने का आरोप है। विरोध करने पर कई बार मारपीट भी की। इसे लेकर कई बार पंचायतें हुई, लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। आरोप है कि विवाहिता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाने में की। पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के पपसरा गांव निवासी ऋषिपाल सिंह की बेटी शालू चौधरी की शादी वर्ष 2016 में पूर्वी दिल्ली में मंडावली दिल्ली मधु विहार निवासी ईशु कुमार के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग करते रहे। विवाहिता के विरोध करने पर मारपीट भी की। 21 जनवरी को ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की और घर से निकालने लगे। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग पहुंच गए तो ससुराल वालों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया।
छह जून को विवाहिता अपने मायके में थी, तभी पति व उसके परिजन घर पर आए। दहेज की मांग दोहराई। विरोध करने पर विवाहिता का गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना पुलिस से की। इंस्पेक्टर पूनम आनंद ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति यीशु कुमार, ससुर अजब सिंह, चचेरा ससुर लोकेंदर, सास प्रभा देवी, नंदोई देशवाल, वीरपाल, ननंद आशु, रेनू, रितु के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें