फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति पर तीन तलाक और जेठ पर छेड़छाड़ की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। जेठ ने छेड़खानी की और पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने इसकी शिकायत सीओ सिटी से की। उनके निर्देश पर पुलिस ने पति सहित चार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती के शादी पड़ोस के मोहल्ला निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल वाले विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 24 जून को उसके जेठ ने छेड़खानी की और कपड़े फाड़ दिया। विवाहिता ने इसकी शिकायत पति और अन्य परिजनों से की तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। पति अरशद ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने इसकी शिकायत सीओ सिटी से की। उनके निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पति अरशद, जेठ अशरफ, सास खैरुल निशा, आसिफ के के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें