फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेड़ के विवाद में चार लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मेड़ के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। लाठी-डंडे चले थे। घटना के 12 दिनों बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मारपीट की यह घटना देहात थाना क्षेत्र के एबजाबाद गांव की है। यहां पर आनंद पाल सिंह का परिवार रहता है। आरोप है कि खेत की मेड़ मिलान कुछ दबंग लोगों के खेत हैं। उसने अपने खेत की मेड़ की निशानी के लिए सीमेंट के पिलर लगा रखे हैं। लेकिन दबंगों ने जेसीबी मशीन से पिलर उखाड़कर फेंक दिए और खेत उत्तर दिशा की तरफ तीन फिट जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। इसका विरोध किया तो दबंगों ने मारपीट की। लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान गांव के लोगों ने बमुश्किल बचाया। आरोपियों ने मेड़ सीधा करने पर जान से मारने की धमकी दी है। एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि मामले में धनीराम, महेश, आसाराम और दिनेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई हैं। जल्द की आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें