फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथ संचलन के बाद भाजपा नेता पर हमला, आठ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली। नगर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पथ संचलन के बाद भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की गाड़ी पर रंजिश में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी हुई, गाड़ी का शीशा टूट गया। पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

रविवार को सैदनगली में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन किया गया था। इसके समापन होने पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजीव बजरंगी कार में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि इस दौरान कार पर रंजिश में कुछ लोगों ने हमला कर दिया। जमकर मारपीट हुई। राजीव बजरंगी का आरोप है कि फायरिंग होने से गाड़ी का शीशा टूट गया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलने पर कई राष्ट्रीय स्वयं सेवक और भाजपा नेता थाने पर पहुंच गए। उन्होंने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह कहना है कि दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। तहरीर के आधार दयानंद निवासी इंकौदा, कर्नल सिंह निवासी इंकौदा, मनीश निवासी हुसैनपुर, सौरभ निवासी विशनपुर संभल व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें