आरोप है कि तीन नवंबर की सुबह आठ बजे पति आसिफ, ससुर जमीर अहमद, सास अमीना, ननद गुल्लो ने रिजवाना के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। अभी वह मायके में रह रही है। आरोप है कि दो दिन बाद ससुराल वाले फिर मायके वाले घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। दहेज की मांग पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आसिफ सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद