फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शादी के करीब दस साल बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इन दोनों मायके में रहने वाली विवाहिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


अमरोहा नगर के मोहल्ला लकड़ा में रहने वाले मोहम्मद हयात ने अपनी बेटी तनवीर अथर की शादी 2014 को उत्तराखंड के मल्लीताल में बूचड़खाना के रहने वाले अथर तकवीम के साथ की थी। आरोप है कि ससुराल वाले दहेज के लिए तनवीर अथर को प्रताड़ित करते थे। दहेज में घर खरीदने के लिए 20 लाख रुपये की मांग करते थे। वर्ष 2015 में विवाहिता ने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद ससुराल वालों ने और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने तनवीर अथर को मारपीट करके घर से निकाल दिया। इसके बाद विवाहिता ने राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत की तो ससुराल वाले समझौता करके अपने घर ले गए लेकिन, कुछ दिन बाद फिर उत्पीड़न करने लगे।
सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में अथर तकवीम, अकीला बेगम, निशि कय्यूम, आजाद कय्यूम, तजहर कय्यूम उर्फ सनी, नेहा कय्यूम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें