फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


रजबपुर थानाक्षेत्र के हीरा बल्दाना सिंह गांव के रहने वाले रामकुमार सिंह ने अपनी बेटी प्रिया की शादी 3 मई 2023 को हापुड़ जनपद के बाबूगढ़ छावनी के गांव अयाद नगर के रहने वाले विकास चहल के साथ की थी। प्रिया का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 20 लाख रुपये की मांग करते है। विरोध करने पर मारपीट की जाती है। चार फरवरी 2024 को प्रिया ने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद भी ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। बेटे के जन्म के चार महीने बाद ससुराल वालों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। इस संबंध में कई बार दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई लेकिन ससुराल वालों का रवैया नहीं सुधरा। ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान होकर प्रिया 27 जून 2025 को अपने पिता के साथ मायके आ गई।
इसके बाद 29 सितंबर को ससुराल वाले घर पर आए और दहेज की मांग दोहराई। विरोध करने पर प्रिया को साथ रखने से इन्कार कर दिया। बाद में ससुराल वाले विकास चहल की दूसरी शादी करने की धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद 15 नवंबर 2025 को विकास चहल अपने रिश्तेदार के साथ प्रिया को फिर से घर ले गए और अपने चाचा देवेंद्र के घर रखा। लेकिन, 13 जनवरी को फिर ससुराल वालों ने प्रिया के साथ मारपीट की और घर से निकालने की धमकी दी। फिलहाल प्रिया अपने मायके में पिता के घर रहती है। उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने बताया कि मामले में पति विकास चहल, जेठ आकाश चहल, जेठानी डिंपल, ससुर रविंद्र सिंह और सास अनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें