फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: हाईवे पर स्कूटी फिसलने से दंपती और दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। हाईवे पर स्कूटी के टायर में पंक्चर हो जाने से अनियंत्रित होकर फिसल गई। स्कूटी सवार दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने के कारण पिता-पुत्री को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अमरोहा के कांठ रोड मोहल्ला निवासी सचिन कुमार की बुलंदशहर के खानपुर में रिश्तेदारी है। जहां पर बृहस्पतिवार रात शादी थी। वह स्कूटी से परिवार सहित शादी में गए थे। जहां से शुक्रवार को लौट रहे थे। स्कूटी मोहम्मदाबाद गांव के सामने पहुंची थी। अचानक स्कूटी के टायर में पंक्चर हो गया। जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई। सचिन कुमार उनकी पत्नी सुशीला, बेटी माही (7), बेटा शिवा (5) घायल हो गए। सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर हालत गंभीर होने के कारण सचिन और माही को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें