स्वार। दहेज की मांग पूरी न होने पर बरात न लाने के मामले में समझौता टूटने के बाद वधू पक्ष ने वर पक्ष के चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी न मिलने पर वर पक्ष निर्धारित दिन बरात नहीं लेकर पहुंचा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बूढ़ी दढ़ियाल निवासी शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बहन का रिश्ता ग्राम हुसैनगंज कल्लू (मंडईया) निवासी आमिर पाशा से तय हुआ था। 28 मार्च को शादी थी। आरोप है कि लड़के पक्ष ने स्कॉर्पियो, एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इन्वर्टर व बैटरी समेत अन्य सामान मांगा। मांग पूरी न होने पर बरात नहीं लाई गई।
पंचायत में करीब 18 लाख रुपये में समझौता तय हुआ था लेकिन बाद में वह टूट गया। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि आमिर पाशा, जुल्फेकार उर्फ बेचा, शाहरूख और सलमान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।