फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बहन के घर आए युवक का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 30 May 2025 12:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। बहन के घर आए मलेशिया गांव निवासी भूपेंद्र प्रजापति (22) का शव खादगुर्जर गांव के पास पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे पुलिस काे सूचना मिली कि खादगुर्जर गांव के पास पेड़ पर एक युवक का शव लटका है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के गले में गमछा बंधा था। मृतक की पहचान मंडी धनौरा क्षेत्र के मलेशिया गांव निवासी भूपेंद्र प्रजापति के रूप में की गई। भूपेंद्र की बहन गीता की शादी खादगुर्जर निवासी चरण सिंह के साथ हुई है। भूपेंद्र बुधवार शाम बहन के घर आया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें