जोया (अमरोहा)। विवाहिता ने सजायाफ्ता ससुर पर दुष्कर्म और पति सहित तीन ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की एक विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुर और पति दोनों को हत्या के मामले में अदालत ने सजा सुनाई थी। वर्तमान में दोनों पेरोल पर घर आए हुए हैं। सभी ससुराली आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। सजायाफ्ता ससुर बुरी नीयत रखता था। 12 अक्तूबर की सुबह ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता ने इसकी शिकायत पति और सास से की तो उन्होंने मारपीट की। इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म, पति, सास और देवर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।