फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शिक्षक के साथ मारपीट के आरोपी छात्र पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्र द्वारा शिक्षक के साथ मारपीट के मामले में सोमवार को कार्रवाई की मांग को लेकर शिक्षक कोतवाली पहुंचे। कहा कि आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा जाए। शिक्षकों की शिकायत पर पुसिल ने आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

सोमवार को शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल हसनपुर कोतवाली पहुंचा और श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान के प्रवक्ता आलोक कुमार सिंह के साथ 10 जनवरी को हुई मारपीट की घटना के संबंध में प्रार्थनापत्र सौंपा। वहीं, रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की। कहा कि शिक्षकों का शोषण सहन नहीं किया जाएगा। शिक्षक के साथ मारपीट के आरोपी छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अपराध करने वालों को सजा मिलनी चाहिए।
शिक्षकों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस मौके पर महीपाल सिंह, मनोज कुमार, संदीप कुमार, रामवीर सिंह, विनोद कुमार गौतम, जयवीर सिंह, हीरा सिंह, मूलचंद कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें