फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: जेई की पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली विभाग के जेई नरेश चंद की मौत के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। उनकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पत्नी पर आए दिन झगड़ा कर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप है। मृतक जेई के भाई सुधीर कुमार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से शामली जनपद के जिझाना थानाक्षेत्र के लपराना गांव के रहने वाले नरेश चंद करीब छह साल पहले नरेश चंद बड़ौत जनपद से ट्रांसफर होकर अमरोहा आए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जलीलपुर बक्काल और नजरपुर खुर्द बिजलीघर पर चल रही थी। नौ मई को जेई नरेश चंद बिजलीघर गए और दोपहर तीन बजे लौट आए। उस दौरान पत्नी का कहना था कि उनके पैर में चोट लगी हुई थी, जबकि सीने में गुम चोट बता रहे थे। जिसके बाद उन्होंने चाय के साथ कुछ खा लिया और अपने कमरे में जाकर लेट गए। रात में करीब 12 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी तो वह कमरे से बाहर निकाल कर आए और पानी मांगा। कुछ देर बाद जेई नरेश बेहोशी की हालत में पहुंच गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।
मामले में नरेश चंद के छोटे भाई सुधीर ने हत्या की आशंका जताई और डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करने की मांग की थी। बाद में सुधीर कुमार ने जेई नरेश चंद की पत्नी कामना पर ही गंभीर आरोप लगाए थे। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मामले में मृतक जेई नरेश चंद की पत्नी कामना के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें