फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: खेत में कनेक्शन फिर भी दर्ज करा दी बिजली चोरी की एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने नया कारनामा कर डाला। किसान के जिस खेत में वर्ष 2006 से बिजली का कनेक्शन है, जिम्मेदारों ने वहीं चोरी दिखाते हुए एफआईआर दर्ज कर दी। कनेक्शन पिता के नाम है जबकि, आरोपी उस बेटे को बनाया गया जो गांव में रहता ही नहीं और वह गंगा समग्र के राष्ट्रीय वृक्षारोपण प्रमुख हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों पर व्यक्तिगत रंजिशन फर्जी रिपोर्ट दर्ज करने का आरोप लगाया है। वहीं, गंगा समग्र के पदाधिकारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ये मामला जलालपुर नारायन गांव का है। यहां पर रहने वाले हिम्मत सिंह किसान है। उनके बेटे पवन कुमार चौहान आरएसएस से जुड़े हैं। जबकि, गंगा समग्र के राष्ट्रीय वृक्षारोपण प्रमुख हैं। पवन कुमार चौहान कई सालों से अमरोहा शहर में रहते हैं। जबकि, उनके पिता हिम्मत सिंह गांव में खेती करते हैं।
उनके खसरा संख्या 88 में विद्युत कनेक्शन है। ये कनेक्शन वर्ष 2006 में हिम्मत सिंह के नाम पर है। आरोप है कि बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने 16 अगस्त 2023 को लेआउट के विपरीत बिजली के खंभे उनके खेत में खड़े कर दिए थे। पवन कुमार चौहान ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की थी। जिसके बाद 4 मई 2024 को खंभों को लेआउट के अनुसार खड़ा किया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि तभी से बिजली विभाग के एक्सईएन, एसडीओ व जेई पवन कुमार चौहान से रंजिश रखने लगे। इसके बाद छह मई को बिजली विभाग के अधिकारियों ने उसी खेत में औचक निरीक्षण दिखाकर केबल डालकर बिजली चोरी करने के आरोप में पवन कुमार चौहान के नाम एफआईआर दर्ज करा दी।
जबकि किसान खेत में पवन सिंह चौहान के पिता हिम्मत सिंह के नाम से विद्युत कनेक्शन है। बिजली का बिल भी बकाया नहीं हैं। इस संबंध में पवन कुमार ने विद्युत कनेक्शन के कागज दिखाकर अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता से शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, बिजली विभाग मनमानी पर उतरा हुआ है। आरोप है कि फर्जी रिपोर्ट होने के बाद से खेत में खड़ी फसल सूख रही है, लेकिन जिम्मेदार सुनने को तैयार नहीं है। बुधवार को पीड़ित पवन कुमार ने डीएम कार्यालय में शिकायती पत्र देकर एफआईआर निरस्त करने के साथ आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सुनवाई नहीं होने पर गंगा समग्र के पदाधिकारी के द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
-
यह प्रकरण में हमारी जानकारी में है। पवन कुमार हमारे पास आए थे। जिसके बाद संबंधित एक्सईएन, एसडीओ और जेई को सही तरीके से जांच करने के लिए कहा गया है। यदि मुकदमा गलत तरीके से दर्ज कराया गया है, तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-सुनील कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें