फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अपंजीकृत पैथोलॉजी लैब के संचालक पर एफआईआर

Sat, 15 Feb 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अवैध रूप से संचालित जीवन पैथोलॉजी लैब के संचालक के खिलाफ नोडल अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब, क्लीनिक, अस्पताल और नर्सिंग होम के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

चार फरवरी को नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार के साथ अंबरपुर चौराहा स्थित जीवन पैथोलॉजी लैब पर छापा मारा था। पैथोलॉजी लैब पर सिरसा खुमार निवासी आफताब, मझौली गांव निवासी कमल कुमार मौजूद मिले थे। जबकि, लैब संचालक शिवकुमार भाग गया था। लैब पर योग्य चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं था। साथ ही लैब से आधुनिक चिकित्सकीय उपकरण बरामद हुए थे। लैब को सील कर संचालक शिवकुमार को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया था, लेकिन संचालक शिवकुमार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने देहात थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ पंकज त्यागी ने बताया कि मामले में पैथोलॉजी लैब संचालक शिवकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें