फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए ससुराल वालों ने विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के तुगलकाबाद गांव का है।
विज्ञापन

तुगलकाबाद गांव के किसान वीर सिंह की बेटी प्रियंका की शादी 23 अक्तूबर 2020 को संभल जनपद में नखासा थाना क्षेत्र के गांव मन्नीखेड़ा निवासी प्रेमपाल सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके वालों ने काफी उपहार दिया था, लेकिन उससे ससुराल वाले खुश नहीं थे। शादी के बाद से ही वह प्रियंका को दहेज के लिए प्रताड़ित लगे थे। दहेज में दो लाख रुपये और कार की डिमांड करते थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने प्रियंका को सात माह पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिलहाल पीड़िता अपने मायके में पिता के घर रहती है। इस संबंध में दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की कई बार पंचायत हुई लेकिन समाधान नहीं निकलने पर प्रियंका ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति प्रेमपाल सिंह, देवर कावेंद्र, ननद सोनम और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें