फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 05 Feb 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम कर रहे एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्मघाती कदम उठाने से पहले कर्मचारी ने वीडियो बनाकर कंपनी के अन्य कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी थी। कर्मचारियों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

संभल के शरीफपुर गांव निवासी रितिक (25) धनौरा में अमरोहा रोड पर स्थित माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन एजेंट का काम करता था। मंगलवार रात उसने ग्राम चुचेला कलां के पास कोटद्वार से चलकर दिल्ली जाने वाली गढ़वाल एक्सप्रेस के सामने छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रितिक ने खुदकुशी करने से पहले वीडियो बनाकर कंपनी के अन्य कर्मचारियों को मोबाइल पर भेजकर इस बारे में बताया था। रितिक का वीडियो मिलते ही कर्मचारियों ने थाना पुलिस से संपर्क किया।
कंपनी के कर्मचारी पुलिस को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। वहां रितिक का शव पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने की है। वहीं दूसरी ओर गढ़वाल एक्सप्रेस के लोको पायलट ने भी घटना के बारे में धनोरा के रेलवे स्टेशन पर मेमो दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें