फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: होली पर डीजे बजाने को लेकर मारपीट, 8 घायल

Sun, 16 Mar 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। होली पर डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। जमकर लाठी डंडे चले, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

यह घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव ओसामाफी में होली के त्योहार पर दोपहर के समय हुई। गांव में किसान बालकिशन का परिवार रहता है। गांव के कुछ युवक ट्रैक्टर पर डीजे रखकर बालकिशन के घर के सामने बजा रहे थे। जिससे बालकिशन के पशु बिदकने लगे। बालकिशन ने जब युवकों से डीजे की आवाज कम करने को कहा तो विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में बालकिशन, सरोज, ब्रजकिशोर, श्रद्धा, दक्ष, रामकिशोर, नितिन और अनूप सिंह घायल हो गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि तहरीर मिल गई है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें