फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: शादी से एक माह पहले युवती ने की आत्महत्या

Sun, 16 Mar 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। थानाक्षेत्र के एक गांव में होली के दिन शादी से एक माह पहले युवती (18) ने घर से तीन सौ मीटर दूर आम के बाग में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव में किसान की बेटी की शादी एक माह बाद होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थी। शुक्रवार की दोपहर मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने घर से लगभग 300 मीटर दूर आम के बाग में युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बताते हैं कि युवती की सौतेली मां से कई दिन से मनमुटाव चल रहा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें