फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज को लेकर मारपीट, बिना दुल्हन लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार रात नगर के एक वैवाहिक समारोह में दहेज की मांग को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में वधू पक्ष के चार लोग घायल हो गए। वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों पर फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद बरात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। वधू पक्ष के भाई की ओर से चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पारा खालसा निवासी एक युवती का रिश्ता गांव ककराला निवासी विवेक के साथ तय हुआ था। दोनों सरकारी अध्यापक हैं। शनिवार रात विवेक बरात लेकर नगर के एक बरात घर में आया था। बरातियों के स्वागत के बाद चढ़त की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते देखते मारपीट होने लगी। वधू पक्ष का आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की। दहशत में आए वधू पक्ष के लोग खेतों में छिप गए। सूचना मिलने पर 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर वर पक्ष के लोग फरार हो गए। वधू के भाई का आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग की। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुल्हन के भाई समेत चार लोग घायल हो गए। युवती के भाई दीपक ने दूल्हे पर जान से मारने की नीयत से फायर का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है। बरात बगैर दुल्हन के वापस चली गई। दुल्हन के भाई की ओर से दूल्हा विवेक, उसके पिता रमेश, माता व बहन समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व दहेज मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शनिवार की रात एक बरात घर मे मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई थी। इस संबंध में वधू के भाई की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। -नरेन्द्र सिंह, थानाध्यक्ष, मंडी धनौरा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें