फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांस को लेकर मारपीट, दूल्हे के भाई समेत छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरात में दूल्हे के साथ डांस करने को लेकर नाराज हुए दुल्हन पक्ष के लोगों और बरातियों में मारपीट हो गई। जमकर हंगामा हुआ। दूल्हे का भाई समेत छह बराती घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। यहां समझौता हो गया। कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी एक युवक की बरात बुधवार को क्षेत्र के गांव रूखालू गई थी। बरात चढ़त के दौरान जब बरात दुल्हन के घर के सामने पहुंची तो दूल्हे के दोस्तों ने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर उसके साथ डांस करना शुरू कर दिया। इससे दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में दूल्हे के भाई समेत छह लोग घायल हो गए। जमकर हंगामा हुआ। शादी की रस्में रोक दी गईं। इसके बाद दोनों पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंच गए। बताते हैं कि यहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद देरशाम शादी की रस्में पूरी की गईं। एसएसआई संजीव मलिक का कहना है कि बरात में मारपीट की जानकारी है। लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें