फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गवाही से पहले रास्ते में मारपीट, चार के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 07 Jun 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। गवाही से पहले युवक को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव खजूरी निवासी प्रवेश कुमार ने बताया कि 26 मई को उनकी रिश्तेदारी में मौत हो गई थी, जिसका अंतिम संस्कार तिगरी में गंगा तट पर श्मशान घाट में हुआ था। वह भी अंतिम संस्कार में गए थे। दाह संस्कार के बाद वह लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में उनको मुकेश ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भानपुर फाटक पर उसने अपनी कार को उनके सामने लगा दिया और उनकी कार की चाबी निकाल ली। उनको डराया-धमकाया।
मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कार में मुकेश, विपुल, मनमीत सिंह और रिंकू सवार थे। प्रवेश के आरोप के मुताबिक मुकेश के खिलाफ पुराना मुकदमा दर्ज है, जिसकी 27 मई को गवाही होनी थी। उसके खिलाफ कई अन्य केस दर्ज हैं। वह हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने प्रवेश की तहरीर पर मुकेश सहित चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें