फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: गर्भवती के साथ मारपीट, पति समेत चार पर मुकदमा

Sat, 07 Jun 2025 02:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)। ससुराल वालों ने गर्भवती के साथ दहेज के लिए मारपीट की। विवाहिता ने पति पर दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

बिजनौर जिले के एक गांव निवासी किसान की बेटी की शादी करीब दो साल पहले नौगांवा सादात निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि दहेज के लिए पति उसके साथ मारपीट करने लगा। पति ने उसके साथ जबरन संबंध भी बनाए। 24 मई की सुबह 11 बजे ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान विवाहिता गर्भवती थी। ससुराल वालों की पिटाई के कारण उसके पेट में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे ब्लीडिंग शुरू हो गई और गर्भ में पल रहा भ्रूण खराब हो गया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि मामले में विवाहिता के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें