सूचना मिलने पर 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर वर पक्ष के लोग भाग गए। वधू के भाई दीपक का आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने दहेज में कार व पांच लाख रुपये की मांग की। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर वर पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में दुल्हन के भाई समेत चार लोग घायल हो गए। युवती के भाई ने दूल्हा विवेक पर जान से मारने के इरादे से फायर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल कराया है। बरात बगैर दुल्हन के लौट गई। दुल्हन के भाई की ओर से वर विवेक, उसके पिता रमेश, उसकी मां व बहन समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व दहेज की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।