फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहदरा में प्रधान पद पर जीत को लेकर दो पक्षों में मारपीट,सात पर एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रहदरा में ग्राम प्रधान के चुनाव का परिणाम आते ही गांव में एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। कई लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सोमवार को थाने से मिली जानकारी के अनुसार गांव रहदरा में प्रधान पद पर मनीष की जीत हुई है। सुबह को गजरौला में हुई मतगणना के बाद परिणाम आते ही गांव में हार-जीत पर प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। इसे लेकर गांव में यादव परिवार के दो पक्षों में आपस में मारपीट हो गई। इनके एक पक्ष विजयी प्रधान का समर्थक बताया गया। गांव में मारपीट और संघर्ष होते ही पु लिस भी मौके पर जा पहुंची। दोनों पक्षों के घायलों को थाने ले आई। यहां सीएचसी में प्रमोद, उनकी पुत्री लक्ष्मी और भाई विनेश यादव का मेडिकल परीक्षण कराया। इस मामले में एक पक्ष के सतेंद्र यादव ने काविंद, प्रमोद, पिल्लू और दूसरे पक्ष के विनेश यादव ने राजू, सतेंद्र, मनोज और हरीश के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एनसीआर दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें