फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी कर किसान के खाते से निकाले पचास हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिरों ने धोखाधड़ी कर किसान के खाते से पचास हजार रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने पर किसान के होश उड़ गए। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के गांव देवीपुरा निवासी नरेश कुमार का परिवार रहता है। पेशे से किसान नरेश का एचडीएफसी बैंक शाखा में खाता है। बृहस्पतिवार को नरेश रुपये निकालने बैंक शाखा पहुंचा। इस दौरान पता चला कि उसके खाते से चार बार में दस-दस हजार रुपये निकाले गए हैं। जबकि पांच बार में दो-दो हजार रुपये की निकासी गई है। खाते से 50 हजार रुपये निकलने की जानकारी मिलते ही किसान के होश उड़ गए। पीड़ित नरेश का कहना है कि उसने बैंक या एटीएम से कोई पैसा नहीं निकला है। बैंक कर्मियों के मुताबिक यह रकम जनसेवा केंद्र के माध्यम से निकाली गई है। पीड़ित ने खाते के लेनदेन पर रोक लगवा दी है। वहीं, एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें