फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार प्रकोप : जिला अस्पताल में अब 22 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

जिले में हर दिन बुखार के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक जिले में 25 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। वहीं, रविवार को जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 22 मरीजों का उपचार चला।
विज्ञापन

अक्तूबर माह समाप्त होने को है। लेकिन, मौसम बार-बार बदल रहा है। रात का मौसम ठंड तो दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। शनिवार को भी जहां डेंगू के चार रोगी मिले थे। वहीं, बुखार के 32 मरीज वार्ड में भर्ती रहे। रविवार को भी इमरजेंसी में बुखार के मरीज अस्पताल पहुंचे। उन्हें दवा देकर वापस भेज दिया गया। चिकित्सक अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि रविवार को जिला अस्पताल में बुखार के 22 मरीज भर्ती रहे। उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, डेंगू वार्ड में भी चार मरीजों को इलाज किया जा रहा है। बताया कि इन दिनों मौसम में बदलाव हो रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। ठंडा पानी न पिएं, बासी खाने का सेवन न करें। बच्चों को पूरी आस्तीन के कपड़े पहनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें