फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाजार गुलजार, कारोबारी भी उत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा।
विज्ञापन

धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजार पूरी तरह सज गए हैं। खरीदारी के लिए लोगों में उत्साह है, तो व्यापारी भी भीड़ को देखकर अच्छे व्यापार की उम्मीद लगाए हैं। 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले धनतेरस के लिए बाइक और कारों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। वहीं, सराफा बाजार भी गुलजार दिखाई दे रहे हैं।
त्योहारी सीजन में धनतेरस और दिवाली को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ है। 29 अक्तूबर को धनतेरस से त्योहारों की पांच दिवसीय शृंखला शुरू हो जाएगी। जिसको लेकर बाजार गुलजार हैं। रोशनी के त्योहार दिवाली को लेकर बाजार पूरी तरह तैयार हो गए हैं। धनतेरस पर बर्तन, चांदी और सोने के आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। इसको लेकर व्यापारियों ने पूरी तैयारी कर ली है। वाहनाें की एडवांस बुकिंग हो गई है। अभी भी लोग शोरूम पर वाहनों की बुकिंग कराने के लिए पहुंच रहे हैं। खरीदारों को व्यापारी आकर्षक ऑफर देकर लुभाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पांच सौ से ज्यादा बाइकों की एडवांस बुकिंग
ऑटोमोबाइल सेक्टर में वाहनों की खरीद को लेकर लोग खासी दिलचस्पी ले रहे हैं। करीब 15 दिन पहले से वाहनों की बुकिंग शुरू हो गई। सीएनजी बाइक को लेकर लोगों को रुझान अधिक दिखाई दे रहा है। करीब सौ से अधिक सीएनजी बाइक की बुकिंग हो चुकी है। साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटी भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं। बाइक कारोबारी अच्छे व्यापार को लेकर उत्साहित हैं। वहीं सौ से अधिक कारों की बुकिंग हुई। जिसमें करीब 50 कारों की डिलीवरी हो चुकी है। बाकी डिलीवरी धनतेरस के मौके पर होगी।

ग्राहकों को लुभा रहा तुलसी का पौधा
महंगाई के बाद भी सराफा कारोबारी अच्छे व्यापार की उम्मीद लगाए हैं। सोने का रेट भले ही आसमान छू रहा हो, लेकिन सोने की खरीद को लेकर सराफा बाजार सज गए हैं। चांदी का बना तुलसी का पौधा लोगों को खूब भा रहा है। इसके अलावा डॉलर व चांदी के सिक्के व नोट भी खूब पसंद आ रहे हैं। इसके अलावा चांदी के बर्तन भी बिक्री के लिए तैयार हैं।
बर्तन बाजार भी सजकर तैयार
धनतेरस के लिए बर्तन बाजार भी सजकर तैयार हो चुका है। स्टील से लेकर तांबे से निर्मित बर्तन दुकानों पर बिक्री के लिए रखे गए हैं। तांबे के गिलास, पूजा की थाली, घंटी आदि समेत स्टील के बर्तनों की खूब बिक्री होने की उम्मीद है। धनतेरस पर बर्तन का कारोबार देर रात तक रोशन रहता है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक बाजार भी सजा
इलेक्ट्रोनिक उत्पाद के कारोबारियों ने भी धनतेरस को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। शोरूम पर फ्रीज, वाशिंग मशीन, एलईडी, रोटी मेकर, मिक्सर ग्राइंडर, इंडक्शन चूल्हा, केतली आदि सजाए गए हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस बार धनतेरस पर अच्छा व्यापार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें