फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदनगली में युवक की बुखार से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगली (अमरोहा)। बुखार से पीड़ित युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

सैदगनली थानाक्षेत्र के बिजनौरा गांव निवासी रामकिशोर का बेटा नीतू (22) पिछले चार दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने उसे गजरौला में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती करा दिया। यहां हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर मेरठ पहुंचे। यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक उसे सांस लेने में दिक्कत पैदा हो गई थी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को उसका शव बिजनौरा लाया गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक नीतू और उसका भाई फौज में जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन फौज में जाने का उसका सपना अधूरा रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें