फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने पकड़े थे पैर, प्रेमिका ने मारा था फावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। दरकते रिश्तों की कड़ी में एक वारदात और जुड़ गई। पपसरा खादर में सगे चचेरे भाई ने 12 वर्षीय बहन को अपनी कथित प्रेमिका के साथ मिलकर मौत के घाट उतारना चाहा था। इसके लिए उसने अपनी बहन के हाथ और पैर पकड़ लिए। मुंह भी दबाया जब काबू में नहीं हुई तो कथित युवती ने फावड़े से तीन प्रहार उसकी गर्दन पर किए। उसे मृत हालत में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सात अक्तूबर को थाना क्षेत्र के गांव पपसरा खादर में 12 वर्षीय मुस्कान पर जानलेवा हमलाकर लहूलुहान कर दिया था। दरअसल उसी के सगे चचेरे भाई और रिश्ते की भतीजी को पुलिस ने गिरफ्तार कर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया। बताते हैं कि मुस्कान के सगे चचेरे भाई आदिल का अपनी ही रिश्तेदार एक किशोरी से अवैध संबंध हैं। इंस्पेक्टर डीके शर्मा के मुताबिक मुस्कान ने सोमवार को दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसी से घबराकर युवक ने युवती के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। आदिल ने मुस्कान के हाथ और पैर दबाए। उसने शोर मचाया तो मुंह भी दबाया। इसी दौरान युवती खेत के पास ही एक कमरे में रखा फावड़ा उठा लाई और मुस्कान की गर्दन पर तीन प्रहार किए। जिससे किशोरी लहूलुहान हो गई, जिसे छोड़कर वह दोनों फरार हो गए।
सीएचसी में इंस्पेक्टर को जानकारी दे रहा था आरोपी
गजरौला। किशोरी पर जानलेवा हमला करने के बाद आदिल नहा धोकर नई कमीज पहनकर सीएचसी भी आ पहुंचा था। इतना ही नहीं उसने यहां मौजूद इंस्पेक्टर डीके शर्मा से भी काफी देर तक इसी घटना के संबंध में बातचीत की। सीओ मोनिका यादव भी वहीं मौजूद थीं। पुलिस ने सपने में भी नहीं सोचा कि उसे घटना की जानकारी देने वाला ही मुख्य आरोपी होगा।
विज्ञापन

पुलिस मानकर चल रही थी प्रधान पद की रंजिश
गजरौला। गांव में प्रधान पद को लेकर चुनाव होने हैं। पूर्व में भी इसी गांव में चुनाव हो चुका है। घटना के बाद पुलिस यही मानकर चल रही थी कि यह घटना चुनावी रंजिश का परिणाम हो सकती है।
मुस्कान ने मोबाइल में पहचान लिए थे चेहरे
गजरौला। अपनी घायल बहन का मेरठ में उपचार करा रहे भाई इमरान ने बताया कि वह सिर्फ हां, हूं ही किए जा रही है। इमरान ने बताया कि मंगलवार की शाम को होश में आने पर परिजनों ने उसे घटना वाले दिन की वीडियो मोबाइल में दिखाई थी। अचानक ही आदिल को देख वह चिल्लाने लगी। इशारा कर बताया कि उसने ही उसकी हत्या करनी चाही थी। परिजनों ने यह जानकारी इंस्पेक्टर डीके शर्मा को दी और पुलिस उसे पकड़ लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें