फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट से 21 बिजलीघर रहे ठप, मचा हाहाकार

Fri, 19 May 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
स्वार के मोहल्ला नई बस्ती में ट्रैक्टर ट्राली से टूटा बिजली का पोल।
विज्ञापन
मैटोर से खजूरी बिजलीघर को जोड़ने वाली हाईटेंशन लाइन का जंपर खराब हो गया, जिसकी वजह से गुरुवार को दिन में आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई। गुलड़िया विद्युतगृह से जुड़े 21 बिजलीघर पूरी तरह बंद हो गए। भीषण गर्मी में बिना बत्ती हा-हाकार मच गया।
विज्ञापन


अमरोहा डिवीजन के या यूं कहें कि आधे जिले के लोगों के सामने भारी दिक्‍कत खड़ी हो गई। लोग पसीने से तरबतर हो गए। पांच घंटे बाद खराबी को ठीक कर सप्लाई को बहाल कर दिया गया, जिसके बाद लोगों की जान में जान आई।       

दोपहर करीब 12 बजे अचानक गुलड़िया बिजलीघर की आपूर्ति बाधित हो गई। जानकारी पर मालूम पड़ा कि मैटोर से खजूरी बिजलीघर को जोड़ने वाली लाइन में फाल्ट है। यहां बता दें कि 132 केवी गुलड़िया विद्युतगृह को खजूरी से ही आपूर्ति की जाती है। खजूरी में 220 केवी का बिजलीघर है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद गुलड़िया से जुड़े अमरोहा डिवीजन क्षेत्र के 21 बिजलीघर भी ठप हो गए।  इनसे जुड़े इलाकों में विद्युत संकट गहरा गया। कस्बा हो या गांव, हर ओर बिना बत्ती लोग परेशान नजर आए। जंपर को सही करने में कर्मचारियों को पांच घंटे लग गए। शाम चार बजे इंजीनियरों ने जंपर सही किया।

इसके बाद ही गुलड़िया बिजलीघर की सप्लाई बहाल हुई। सबकुछ सही रहने पर अन्य उपकेंद्रों की सप्लाई भी चालू कर दी। गांव व शहर की आपूर्ति सुचारु होते ही लोगों के चेहरों पर रौनक लौट आई। जेई ट्रांसमिशन शमीम इकबाल नकवी ने बताया कि जंफर की वजह से आपूर्ति बाधित हुई थी, जिसे सही कराकर उसको चालू कर दिया गया।      
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें