फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, स्टाफ संग मारपीट

Thu, 18 May 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
विज्ञापन
जोया सीएचसी में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद पुलिस से नोकझोंक करते परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रसव पीड़ा के चलते परिजनों ने विवाहिता को कस्बे की सीएचसी में भर्ती कराया। मंगलवार की रात में महिला की कई बार हालत बिगड़ी, लेकिन स्टाफ ने बाहर नहीं ले जाने दिया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह जन्म लेने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। मां भी दुनिया को छोड़ गई। जच्चा-बच्चा की मौत से भड़के परिजनों ने स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्टाफ के साथ मारपीट भी की, परिजन तहसीलदार के आश्वासन पर शांत हुए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

देहात थाने के बंबूगढ़ गांव निवासी धर्मपाल की पत्नी माया देवी को मंगलवार की रात प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजनों ने रात 9.30 बजे जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। रात में माया देवी की कई बार हालत बिगड़ी, लेकिन स्टाफ ने बाहर ले जाने की सलाह नहीं दी।
विज्ञापन


परिजन कर्मचारियों से गुहार लगाते रहे कि हालत खराब है तो रेफर कर दो। इसके बाद भी वो परिजनों को टहलाते रहे। बुधवार की सुबह आठ बजे महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई। इससे चिकित्सकों के हाथ पैर फूल गए। पेट में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद माया देवी भी दुनिया को अलविदा कह गई।

मृतका के परिजनों ने स्टाफ को जिम्मेदार ठहराते हुए हंगामा कर दिया। बताया जाता है कि स्टाफ और नर्स के साथ के साथ मारपीट भी की, जिससे सीएचसी में अफरा तफरी मच गई।

कोतवाल विवेक शर्मा पुलिस के साथ पहुंचे। हंगामा कर रहे परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजन लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। पता लगने पर तहसीलदार सदर धर्मेंद्र सिंह सीएचसी पहुंच गए।

जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई एवं शासन से मृतका के परिजनों को मदद का आश्वासन देकर समझाया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। वहीं सीएचसी प्रभारी डॉ. सुरेंद्र सिंह का कहना है कि अस्पताल स्टाफ से मारपीट की कोई जानकारी नहीं है, न ही मामले में कोई लापरवाही की गई है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें