फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: मंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में फातिम, वंशिका रहीं अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालय की बालिका वर्ग ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। 55 से 60 किलोग्राम भार वर्ग में फातिमा सिद्दीकी और 52 से 55 किलोभार वर्ग में वंशिका आनंद ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

मंडलीय माध्यमिक विद्यालय खेलों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता 31 अक्तूबर को एसएनएसएम इंटर कॉलेज बिजनौर नहटौर में आयोजित हुई। जिसमें बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अमरोहा के जिला स्तर पर चयनित ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। अंडर-17 बालिका वर्ग में लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी की फातिमा सिद्दीकी ने 55 से 60 किलोभार वर्ग और 52 से 55 किलोग्राम में श्रीराम इंटर कॉलेज की वंशिका आनंद ने पहला स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ी अगले माह मिर्जापुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। दोनों के कोच अकबरउद्दीन मुगल ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें