फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और सौतेली मां ने मिल किशोरी को बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली। पिता ने सौतेली मां के साथ मिलकर किशोरी को बेरहमी से पीटा। चारपाई के पाए के नीचे किशोरी का हाथ रख कर उस पर बैठ गई। घटना में किशोरी का हाथ टूट गया। स्थानीय लोगों ने घायल किशोरी को सरकारी अस्पताल में कराया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के नारंगपुर गांव में शबाबुल हसन का परिवार रहता है। ग्यारह साल पहले शबाबुल की पत्नी शबाना की मौत हो गई थी। उसने दो बेटी और दो बेटे छोड़े थे। इसके बाद शबाबुल ने करीब सात साल पहले शहाना के साथ दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि शहाना सौतेले बच्चों के साथ मारपीट करती है। करीब साल पहले भी उसने बड़ी बेटी साथ को बेरहमी से पीटा था। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान शहाना गर्भवती थी। इसलिए तत्कालीन एसपी के आदेश पर पुलिस ने पिता शबाबुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था।
आरोप है कि गुरुवार रात फिर शहाना और शबाबुल ने 11 साल की छोटी बेटी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं चारपाई के नीचे हाथ रख कर सौतेली मां उस पर बैठ गई। इससे किशोरी हाथ तोड़ दिया। शुक्रवार को गांव के लोग पीड़ित बच्चों को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां मां-बाप के मारपीट का आरोप लगाया। एसओ रमेश सहरावत ने बताया कि शबाबुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें